ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: गांव में पकड़ता करने गए फर्नीचर व्यापारी पर चलाई गोली, बाल बाल बचा
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश/कासगंज। शहर के समीप गांव हिदायत नगर में सोमवार देर शाम एक फर्नीचर व्यापारी पर एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया। व्यापारी बाल बाल बच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान कासगंज सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि, फर्नीचर व्यापारी इरशाद तकादा करने के लिए एक व्यक्ति से बात कर रहा था तभी रुपए लेनदेन की विवाद को लेकर व्यापारी पर तमंचे से गोली चला दी, जिससे वह बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी जुटाए जा रही है अभी संबंध में व्यापारी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सीओ श्री चौहान ने बताया कि व्यापारी की तरफ से जो भी तैयारी दी जाएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


