ब्रेकिंग न्यूज़

UP में 20 से अधिक आईएएस और 8 आईपीएस अफसरों के हुए ट्रांसफर,अब होगी कासगंज की डीएम मेधा रूपम

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश/उत्तर प्रदेश में मंगलवार को 20 से अधिक आईएएस और 8 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। इस दौरान कासगंज मुरादाबाद, सीतापुर समेत 12 जिलों के डीएम बदले गए हैं। आपको बता दे कि 7 जिलों के कप्तानों का भी तबादला किया गया है। जहां कासगंज की डीएम मेधा रूपम को बनाया गया है। मनीष बंसल को सहारनपुर का डीएम बनाया है। चित्रकूट में डीएम रहे अभिषेक आनंद को सीतापुर का डीएम बनाया है। मुरादाबाद से मानवेंद्र सिंह को हटाकर अनुज कुमार सिंह को डीएम बनाया गया है। ट्रांसफर में रवीश गुप्ता को डीएम बस्ती, नागेंद्र सिंह को डीएम बांदा, राजेंद्र पैसिया को डीएम संभल, अजय द्विवेदी को डीएम श्रावस्ती बनाया गया है। बस्ती डीएम से हटाए गए आंद्रा वामसी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं पंजीयन बनाया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त शिवशरण अप्पा को जिलाधिकारी चित्रकूट बनाया गया है। वहीं बांदा की डीएम रहीं दुर्गाशक्ति नागपाल को लखीमपुर का डीएम बनाया गया है। आशीष पटेल को हाथरस का डीएम, मधुसुदन हुगली को कौशांबी डीएम और मानवेंद्र सिंह को विशेष सचिव आयुष बनाया गया है।

Deepak

Related Articles

Back to top button