पीएम श्री हुसैनपुर विद्यालय में बीएसए द्वारा छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर किया
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। ग्रीष्मवकाश के उपरांत 28 जून से बच्चों हेतु विद्यालयों का संचालन की शुरुआत हो गई है। इसके संदर्भ में विद्यालयों का वातावरण छात्र -छात्राओं के लिए आकर्षण एवं अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक है
कि विद्यालय खुलने के दौरान समुदाय और छात्राओं का स्वागत किया जाए इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाए इसी को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार विकासखंड सोरों के पीएम श्री विद्यालय प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर पहुंचे जहां बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर चॉकलेट का वितरण किया गया साथ ही बच्चों को उत्साह वर्धन कर उद्बोधन के साथ आशीर्वाद प्रदान किया गया। विद्यालय में कराए जा रहे पीएम श्री योजना के अंतर्गत कक्षा कक्ष एवं बाल वाटिका के निर्माण कार्य को भी देखा गया, निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया इस दौरान विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं जनपद के एस आर जी योगेश कुमार कुशवाहा सहायक अध्यापक होरीलाल सुनीता देवी महादेवी माया देवी सहित छात्राएं मौजूद रहे ।
Subscribe to my channel


