ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देने का किया वादा

दीपक कुमार/आकाश गुप्ता। विशेष संवाददाता.

कासगंज/अमांपुर। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की बिजली-पानी, सड़क, खेल मैदान, रोजगार, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने विकास की बड़ी सौगात देने का वादा किया है। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि अपनी विधानसभा के अमांपुर क्षेत्र के एटा अमांपुर सहावर मार्ग में अवशेष भाग नगला गुलरिया से अमांपुर हेतु वित्तीय उपलब्धता करना। बस स्टैंड, अमांपुर-मोहनपुर मार्ग का चौड़ीकरण, एटा अमांपुर सहावर मार्ग फारौली पुल से चांडी तक अवशेष भाग का चौड़ीकरण, नवीन स्टेडियम, स्वीकृत बिजलीघर का जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए व विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button