ब्रेकिंग न्यूज़

निगम में हुई सामान्य सभा में सफाई एवं रहवासियों को उचित पेयजल का मामला सदन में गरमाया विपक्ष

नगर निगम भिलाई के सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई

भिलाई नगर। आज नगर पालिक निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय में सभी प्रमुख जनप्रतिनिधि, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, महापौर नीरज पाल, एम.आई.सी. सदस्यगण, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षदगणो, नगर निगम के प्रमुख अधिकारीजन उपस्थित हुए। नगर निगम भिलाई के सभागार में 11 बजे सामान्य सभा की शुरूआत हुई, जिसमें सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियो द्वारा नगर के विकास के लिए चर्चा किये। प्रमुख रूप से मेयर इंन काउंसिल द्वारा वित्तीय अधिकारो से संबंधित जानकारी दी गई। एजेण्डा क्रमांक 2 से 16 तक सफाई से संबंधित विषयो पर चर्चा की गई। पार्षदगणो द्वारा अपने वार्डो के समस्याओ एवं निदान से संबंधित अपने विचारो को रखें। सफाई नगर की प्रमुख व्यवस्थाओ में से एक है इसमे सभी के सुझावो पर विचार किया गया। सभी सदस्य सहमत हुए 15 जुलाई को पुनः सामान्य सभा आहूत की जायेगी, जिसमें सफाई संबंधित विभिन्न विषयो एवं एजेण्डा क्रमांक 19 पर विस्तृत चर्चा होगी। उसके पूर्व गठित समिति द्वारा सफाई व्यवस्था को और कैसे नगर के हित में सुदृढ़ किया जाये, इस पर विस्तृत रिपोर्ट देगी। ततपश्चात पारित निर्णय अनुसार आगे की सफाई व्यवस्था किस प्रकार से करवाई जायेगी का निर्णय होगा। ऐजेण्डा क्रमांक 17 से 18 तक के विषयों को ध्वनी मत से पारित किया गया। सभी पार्षदगण अपने क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण विषयो को भी उठाये जिस पर सदन में सारगभिक चर्चा हुई। चर्चा पश्चात उपयोगी सुझावों को मान्य किया गया।

Related Articles

Back to top button