भिलाई निगम में हुई सामान्य सभा: साफ सफाई एंव पेयजल का मामला,सदन में गरमाया विपक्ष
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई। नगर निगम भिलाई आज आयोजित सामान्य सभा में सफाई और पेयजल मुद्दो पर विपक्ष जमकर गरमाया था। इस दौरान साफ सफाई एंव पेयजल समेत विभिन्न मुद्दों पर पक्ष व विपक्ष के लोगों ने गंभीरता से उठाएं सबाल। साथ ही दो वक्त पानी नगर निगम लोगों को क्यों नहीं मुहैया कर पा रही। इस की जानकारी सभापति व शहर सरकार बताएं और जल्द ही जांच कमेटी बनाकर शहर में बिछी पाइपलाइन की जांच कराई जाए। नई टंकी निर्माण पर रोक लगाए।उपक्त बातें भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने सदन में रखी गई। और उन्होंने कहा की निगम की शहर सरकार टेंडर लगाने में घोड़े से भी तेज रेस धावक से भी हर विकास कार्य में टेंडर लगाने में अव्वल है। टंकी निर्माण जरूर हो रही है ।लेकिन पानी कहां है इसलिए जितने भी टेंडर उसमें रोक लगाई जाए। सदन में महापौर नीरज पाल ने कहा कि सफाई के मुद्दे पर पक्ष विपक्ष का सुझाव मांगा गया है। पानी और साफ सफाई निगम के द्वारा पहली प्राथमिकता है इस और ध्यान दिया जाएगा और 15 जुलाई को फिर से सामान्य सभा रखी गई है।
Subscribe to my channel


