ब्रेकिंग न्यूज़

आर्टकॉम के छः वर्षो के प्रयास ने बदला पटरी पार क्षेत्र- निशु पाडेय

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ की कला एवं पर्यावरण के प्रति समर्पित संस्था आर्टकॉम पिछले छः वर्षो से बरसात के चार महीने निरंतर पौधों को रोपने व बाटने का कार्य कर रही है इन छः वर्षो के प्रयास से भिलाई के पटरी पार के क्षेत्र को पौधे रोपण व पौधों के वितरण कर बदला है। इस दौरान संस्था संचालक निशु पाण्डेय ने छः वर्षो के इस निरंतरता का श्रेय मिडिया, सोशल मिडिया व संस्था के संपूर्ण सदस्यों को देते हुए कहा कि लोगों का साथ खड़े रहना संस्था के कार्यों को ताकत देता है l सभी साथियो का धन्यवाद देते हुये संस्था संचालक ने कहा की आने वाले कुछ दिनों में मुंबई, पुणे, बैंगलोर जैसे बड़े शहरों में आर्टकॉम वृक्षारोपण में माध्यम से अपनी उपस्थिती दर्ज करायेगी व वृक्षारोपण हेतु जन मानस को जागृत करने का प्रयास करेंगी। हर रविवार की तरह आज आर्टकॉम ने लॉयन्स क्लब के साथ मिलकर प्रियदर्शनी परिसर में 50 पौधों का रोपण किया जिसमे लायंस क्लब के अनिल अग्रवाल, राजू भोजक, वीरेंद्र सतपथी , अभय माहेश्वरी आदि उपस्थित थे वही संस्था आर्टकॉम के करमजीत सिंह, अमिताभ भट्टचार्य, गुरनाम सिंह शारदा गुप्ता, सी पी पटेल, बंट्टी नाहर, विजय गुप्ता, श्री राम, भास्कर तिवारी, नीलकमल सोनी, रविंद्र देवांगन एवं निशु पाण्डेय आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button