ब्रेकिंग न्यूज़

तहसीलदार संदीप चौधरी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

आकाश गुप्ता। अमापुर

कासगंज/अमांपुर। अमांपुर में कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिभान सिंह राठौर, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज शर्मा, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भारद्वाज ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। तहसीलदार सहावर संदीप चौधरी ने बताया कि अमांपुर थाना समाधान दिवस में कुल 5 शिकायते आई जिनमें से तीन का मौके पर जाकर निस्तारित किया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। सभी शिकायते राजस्व से संबंधित थी। इस अवसर पर लेखपाल दीपक भारद्वाज, लेखपाल जिक्रुल हसन, लेखपाल प्रियांशी गुप्ता, लेखपाल अमित सक्सेना, राजस्व निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, एसआई प्रेमपाल सिंह, एसआई जगदीश चन्द्र, एसआई चन्द्रपाल सिंह एसआई वलवीर सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button