ब्रेकिंग न्यूज़

हाथरस सत्संग हादसे में मृतक श्रद्धालुओं के शांति-पाठ में शामिल हुई किरण यादव

कासगंज/पटियाली। विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद, बहोटा व प्यारमपुर में हाथरस सत्संग हादसे में मृतक श्रद्धालुओं के परिवारो में आयोजित आत्मा की शांति के लिए शांति-पाठ व पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर किरण यादव ने मृतक श्रद्धालुओं पुष्पा देवी पत्नी धर्मपाल, प्रियंका पुत्री राम सेवक , सोमवती पत्नी सत्य प्रकाश, रेवती देवी पत्नी छोटे लाल व कमला देवी पत्नी मुरारी लाल बघेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और कस्बा पटियाली में मृतक श्रद्धालु के घर जाकर अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती किरण यादव ने उन सभी शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने हाथरस सत्संग हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

Related Articles

Back to top button