ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क पर गिरा पाकड़ का पेड़, आवागमन बाधित

आकाश गुप्ता। अमापुर

कासगंज/अमांपुर। क्षेत्र के बनूपुरा गांव की ओर जाने वाले सहावर रोड पर सड़क के पास खड़ा पाकड़ का विशाल पेड़ सोमवार की सुबह बारिश के बीच अचानक सड़क पर गिर गया। जिससे आवागमन बाधित हो गया। हालाकि गनीमत यह रही कि जिस समय पाकड़ का पेड़ टूटकर गिरा उस समय वहां पर कोई ग्रामीण या राहगीर नहीं था। नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी। सड़क पर पेड़ गिरने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। कुछ ग्रामीणों ने पेड़ काटकर सड़क के एक किनारे डाला। इसके बाद ही आवागमन सुचारू हो पाया।

Related Articles

Back to top button