ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश: गोण्डा हुआ बड़ा ट्रेन हादसा दो की मौत 25 घायल

उत्तर प्रदेश/ गोण्डा । गुरुवार दोपहर 2.37 बजे चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतर गईं। इस दौरान AC की 5 बोगियां हैं। 3 बोगियां पलटी खा गईं। हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, 25 घायल हैं। 2 यात्रियों के पैर कट गए। ज्यादातर घायल यात्री AC कोच के बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद यात्री खिड़की के कांच तोड़कर बाहर कूदे भगदड़ मच गई थी। ट्रेन (15904) चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। SDRF टीम मौके पर है। ट्रेन के अंदर फंसे लोगों को बोगियां काट करृ निकाला जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज कुमार ने बताया- लोको पायलट ने एक्सीडेंट के पहले धमाके की आवाज सुनी थी। वहीं, रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को ढाई लाख और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। साथ ही मामले की हाई-लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं। हादसा स्थल की अयोध्या से दूरी 38 किमी और लखनऊ से 185 किमी है।रेलवे स्टेशन मनकापुर पर यात्रियों को सही तरीके से सुविधा दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया पूर्व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे

Deepak

Related Articles

Back to top button