ब्रेकिंग न्यूज़

रजिस्ट्रार द्वारा कोमल प्रसाद की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी पर लगी मुहर – कोमल

छत्तीसगढ़/भिलाई l भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज के नाम से भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि द्वारा रोहित हरित सहायक महाप्रवंधक (लईजन ऑफिसर ) को ज्ञापन सौंपा गया l इस पत्र के माध्यम से एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बताया कि हमारी एसोसिएशन के खिलाफ एक सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र, एस सी / एस टी एम्प एसोसिएशन की मेरी अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी के खिलाफ माननीय रजिस्ट्रार फर्म एवं संस्थाएं रायपुर छत्तीसगढ़ मे अपील दायर किया गया था करीब छः महीने सुनवाई के बाद दिनांक 15 जुलाई को माननीय रजिस्ट्रार द्वारा कोमल प्रसाद की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी पर मुहर लगाते हुए आदेश जारी किया गया है l इस आदेश की प्रति हमने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रवंधन को मुहैया करा दी है l
साथ ही निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र से निवेदन किया कि बाबा साहेब आम्बेडकर व उनके बनाये संविधान की दुहाई देने वाले लोगों द्वारा पिछले 15 अगस्त 2023 को एसोसिएशन को प्रदत्त डॉ आम्बेडकर भवन को अवैध तरीके से कब्ज़ा किया गया था l
डॉ आम्बेडकर भवन को खाली करा कर एसोसिएशन को सौंपा जाय l भवन व कार्यालय पर कब्ज़ा होने की वजह से एसोसिएशन द्वारा कर्मचारियों व अधिकारीयों के लिए किये जाने वाले कल्याणकारी कार्यों मे विघ्न पैदा हो रहा है l कोमल प्रसाद ने कहा कि हमारे टाउनशिप मे अवैध कब्जो से एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो चुकि है इस समस्या को प्रवंधन द्वारा बहुत ही कारगर तरीके से निपटा जा रहा है जिसका हमारी एसोसिएशन पूर्ण रूप से समर्थन करती है l और निदेशक प्रभारी भिलाई इस्पात संयंत्र से निवेदन है कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब आम्बेडकर भवन को कब्ज़ा मुक्त करा कर एसोसिएशन को सौंपा जाय जिससे एसोसिएशन अपना कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ संयंत्र हित मे कार्य कर सके l प्रतिनिधि मंडल मे एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार शामिल थे l

Deepak

Related Articles

Back to top button