ब्रेकिंग न्यूज़
अमांपुर राधा-कृष्ण मंदिर पर सतर्कता के लिए तीसरे दिन भी पुलिसबल तैनात
आकाश गुप्ता। अमापुर

कासगंज/अमांपुर। अमांपुर कस्बे के इन्द्रानगर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मंगलवार की रात अंडा फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। इस प्रकरण में थाना पुलिस ने कार्रवाही तेज कर दी हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार को एक बाल अपचारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। वहीं शुक्रवार को तीसरे दिन भी अमांपुर के इन्द्रानगर राधा-कृष्ण मंदिर में लगातार पुलिस की सतर्कता बरकरार है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर और आसपास पुलिस बल तैनात है। अभी माहौल शांत हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता बरकरार हैं। पुलिस कर्मी और पीएसी निगरानी बनाए हुए हैं।
Subscribe to my channel


