सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल गुरनाम कौर ने स्पर्श हास्पिटल में तोड़ा दम

भिलाई/दुर्ग। शहर की वरिष्ठ पत्रकार कोमल धनेशर की पुत्री गुरनाम कौर उम्र 17 साल पिता आकाश अम्बर की पुत्री का आज शुक्रवार की सुबह 5 बजे स्पर्श हास्पिलट राममगर भिलाई में दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार गुरनाम कौर एम् जी एम् स्कुल सेक्टर 6 भिलाई में 12 वी की छात्रा थी। मंगलवार को स्कूल के पास ही एक स्कार्पियो की ठोकर से गभीर रूप से घायल हो गई थी। जिन्हें ईलाज के लिये स्पर्श हास्पिलट भिलाई में भर्ती कराया गया था। पिछले 10-11 दिनों से वेंटिलेटर पर थी। लेकिन आज सुबह गुरनाम कौर ने जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। गुरनाम कौर भिलाई के सेक्टर 2 सड़क नंबर 24 क्वार्टर नंबर 13A की निवासी थी। गुरनाम कौर के निधन पर पत्रकारो ने दुख व्यक्त किया है। आज दोपहर अंतिम सस्कार राम नगर मुक्तिधाम भिलाई में किया जाएगा। IBC 24 की पत्रकार कोमल धनेश्वर की इकलौती संतान गुरनाम कौर थी।
Subscribe to my channel


