ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सावन में पूरी तरह बंद कराया जाए मांस व्यवसाय-बजरंग दल

आकाश गुप्ता। विशेष संवाददाता

कासगंज/अमांपुर। बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद अमांपुर ने सावन माह में अमांपुर कस्बे के अंदर मांस और अंडे की बिक्री पूरी तरह से बंद कराने की मांग की है। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि सावन माह 22 जुलाई दिन सोमवार से शुरू हो रहे हैं। सावन का महीना हिंदू समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसको महादेव की पूजा-अर्चना का माह माना जाता है। सावन के महीने में मीट, अंडा, बिरयानी आदि बेचे जाने पर शासन ने प्रतिबंध लगाया हैं। लेकिन देखने में आया है कि इस दौरान पूरे कस्बा अमांपुर में जगह-जगह खुले में मीट का व्यापार होता है। कई स्थानों पर दुकानदार अपनी दुकान के बाहर मांस को रखते हैं। दुकानों से ठेलों पर भी मीट,अंडा बिरयानी आदि की बिक्री खुलेआम की जाती है। कहा कि प्रशासन इस पर पूरी तरह रोक लगवाए। शासन के आदेश का पालन न होने की स्थिति में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल सड़कों पर उतरेंगे। नगर संघचालक राकेश पाराशर ने कहा कि कांवड यात्रा 22 जुलाई से प्रारंभ होने जा रही। लेकिन ऐसे में जब खुले में रखे मांस पर लोगों की निगाह जाती है तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अमांपुर ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की। जिसमें मांस के कारोबार को सावन माह के दौरान पूर्णत: बंद रखा जाए। कस्बा में ठेले एवं खोमचे पर बेचे जा रहे मांस और इससे संबंधित खाद पदार्थो को बंद किया जाए। साथ ही मंदिरो के आसपास निरंतर सफाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर नगर संघचालक राकेश पाराशर, बजरंग दल नगर संयोजक लक्ष्मण शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद अध्यक्ष अवधेश सर्राफ, अभिषेक सर्राफ, प्रखंड नगर संयोजक विकाश दादा, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, गोसेवक सोनू गुप्ता, मोनू दीक्षित, पंकज पाराशर, मोहनलाल शाक्य, संजीव माहेश्वरी, पुष्पेंद्र कुमार वर्मा, सहित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button