भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने विभिन्न कार्यों को लेकर डीएम को सौपा ज्ञापन
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई । भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने औद्योगिक क्षेत्र भिलाई और औद्योगिक क्षेत्र हथखोज को जोड़ने वाली तांदुला नहर पर बनी एक मात्र पुलिया का संधारण एंव तिरंगा चौक छावनी से नहर पुलिया तक सड़क का पुनर्निर्माण को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा है।
भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने ज्ञापन सौपते हुए कहा औद्योगिक क्षेत्र छावनी भिलाई और हैवी इंडस्ट्रियल एरिया व इंजीनियरिंग पार्क हथखोज आवागमन हेतु मुख्य सड़क के बीच एक मात्र तांदुला नहर पर बनी पुरानी पुलिया है। इस पुलिया से ही ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज जुड़ा हुआ है।
सैकड़ो उधोगो के माल परिवहन हेतु भारी वाहन भी इस मार्ग से आवागमन करते है। वर्तमान में दोनों औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली तथा आम जनता के आवागमन वाला मार्ग तथा नहर पर बना पुल काफी जर्जर हो चुका है। आये दिन जर्जर पुल और जर्जर सड़क पर भारी वाहन फंस जाते है, इसलिए आवागमन अवरुद्ध हो जाता है तथा इस मार्ग से आवागमन करने वाले नागरिको और कारखानों में काम करने वाले हजारो मजदूरों को काफी परेशानी होती है और आये दिन दुर्घटना हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में इस मार्ग और पुलिया से गुजरने वाले भारी माल वाहक वाहनों और हजारो नागरिकों तथा मजदूरों को राहत देने और औद्योगिक क्षेत्र में आवागमन की उचित सुविधा के लिए तिरंगा चौक छावनी से नहर पुलिया तक सड़क के पुनर्निर्माण तथा नहर पुलिया के संधारण हेतु नगर निगम भिलाई एवं CSIDC के सक्षम अधिकारियो को निर्देश देकर अतिशीघ्र महत्वपूर्ण पुलिया का संधारण एवं तिरंगा चौक छावनी से तांदुला नहर पुलिया तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
Subscribe to my channel


