साजा विधायक ईश्वर साहू ने ग्राम मौहा भाठा में 90 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मौहा भाठा में आज 90 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत में विधायक ईश्वर साहू ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महिला स्व-सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र, नवीन प्राथमिक शाला भवन, खाद गोदाम (दो इकाई) एवं किसान कुटी जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत विभाग द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण हुआ उसमे गौठान शेड निर्माण – ₹10.00 लाख महिला स्व-सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र – ₹5.00 लाख नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण ₹20.00 लाख, सेवा सहकारी समिति के अंतर्गत निम्न कार्यों का हुआ उद्घाटन किसान कुटी ₹20.00 लाख ,खाद गोदाम (प्रथम इकाई) – ₹15.00 लाख ,खाद गोदाम (द्वितीय इकाई) – ₹20.00 लाख रूपये का लोकार्पण किया lलोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ईश्वर साहू ने कहा: हमारी सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। साजा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अधोसंरचना, शिक्षा, कृषि एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती देना ही हमारा लक्ष्य है। आने वाले समय में और भी कई योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अजय साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग श्री पवन शर्मा, प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत बेमेतरा श्री गोवेन्द्र पटेल, जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच पर अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्री नारद वर्मा (मंडल अध्यक्ष परपोडी), श्री बुलाक साहू (मंडल अध्यक्ष साजा), श्री केशव पटेल (मंडल अध्यक्ष खम्हरिया), श्री लोकेन्द्र भट (मंडल अध्यक्ष धमधा), डॉ. कमलेश साहू (महामंत्री), श्री रोहित राजपूत (पूर्व मंडल अध्यक्ष धमधा), श्री रामायण निषाद, श्रीमती वंदना त्रिलोकी साहू, श्री हेमंत साहू, श्री हिमांशु वर्मा (अध्यक्ष नगर पंचायत साजा), श्री बनऊ वर्मा, श्री सूरज देशमुख, श्री दिलीप गुप्ता, लेखपाल श्री यदु जी, श्री लुकराम साहू, श्री सोनू वर्मा व श्री दुर्गा प्रसाद यदू प्रमुख रूप से शामिल हुए। ग्राम पंचायत के सरपंच श्री दीपक साहू एवं सेवा सहकारी समिति, मौहा भाठा के अध्यक्ष श्री त्रिलोकी साहू द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान, महिला समूह सदस्य व समाजसेवी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


