ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कदम — जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 से आमजन और व्यापारियों को बड़ी राहत- सुरेंद्र कौशिक”

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय को लेकर आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में गंजपारा सदर गौरव पथ मंडल की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक शामिल हुए। कार्यक्रम में उनके साथ जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजीव पांडेय, अशोक अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, तथा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश साहू उपस्थित रहे।कार्यशाला के पश्चात भाजपा पदाधिकारियों ने शहर के व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 के अंतर्गत हुए बदलावों की जानकारी दी और आमजन को इसका लाभ बताने का आह्वान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, महापौर अलका बाघमार, तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार का यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2017 से पहले देश में 17 प्रकार के टैक्स और 13 प्रकार के सेस लागू थे, जिनसे जनता पर बोझ बढ़ता था। अब नए जीएसटी संस्करण में चार स्लैब की जगह दो स्लैब रखे गए हैं, सभी आवश्यक वस्तुओं पर कर शून्य कर दिया गया है, और कई उत्पादों पर टैक्स 10 प्रतिशत तक घटाया गया है।कौशिक ने कहा कि यह निर्णय वास्तव में जनता की जेब में पैसा डालने वाला फैसला है, जिससे उनकी खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था रामराज्य की ओर अग्रसर होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रहित में साहसिक फैसले लेने की क्षमता रखते हैं और हर निर्णय का लाभ अंततः जनता को ही मिलता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और उद्योग के क्षेत्र में भारत अब आयातक नहीं, बल्कि निर्यातक देश बन चुका है। वर्ष 2014 में भारत विश्व अर्थव्यवस्था में 14वें स्थान पर था, जबकि आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है । जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ को सफल बनाएं और जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन 2.0 के लाभों को आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में राजीव पांडेय, नितेश साहू एवं महेंद्र लोढ़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला का संचालन राकेश दुग्गड ने किया।इस दौरान गणेश निर्मलकर, लीलाधर पाल, विक्रम सिंह ठाकुर, ईश्वर देवांगन, कुलवंत भाटिया, आदिति खरिया, हेमंत नेमा, कुंदन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button