ब्रेकिंग न्यूज़

सावन के प्रथम सोमवार पर कन्हैया सोनी ने किया भगवान शिव का रुद्राभिषेक

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर खुर्शीपर, भिलाई में आयोजित भगवान शिव के दिव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी ने श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया तथा प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। इस धार्मिक आयोजन में भाजपा खुर्शीपर मंडल के प्रभारी प्रवीण पांडे, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, सामाजिक बंधु, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने कहा कि सावन का प्रथम सोमवार भगवान भोलेनाथ की आराधना का अत्यंत पावन दिन है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर वे स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button