ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में प्रदेश स्तरीय संत रविदास कलश वंदन अभियान में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, संत समाज एवं हजारों कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

छत्तीसगढ़/रायपुर । संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय संत रविदास कलश वंदन अभियान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और संत परंपरा के गौरव को समर्पित रहा। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके बताए समता, भाईचारे, सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। संत रविदास का अमर वचन “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी समाज को आंतरिक पवित्रता, सेवा, सदाचार और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, संगठन महामंत्री पवन साय, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, मंत्रीगण, विधायकगण, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं संत समाज के सम्माननीय संतजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता और समानता को सशक्त बनाने का आह्वान किया। यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

Related Articles

Back to top button