वैशाली नगर मंडल में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर बनी रणनीति
विधायक रिकेश सेन ने कार्यकर्ताओं से घर-घर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने का किया आह्वान

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं जिला संगठन के आह्वान पर बुधवार को खंडेलवाल भवन, वैशाली नगर में भाजपा वैशाली नगर मंडल की मासिक बैठक एवं “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक का मार्गदर्शन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी गोपाल कृष्ण वर्मा, सह प्रभारी रश्मि सिंह, “हर घर तिरंगा” अभियान की जिला संयोजक पूनम शुक्ला तथा सह संयोजक मनोज तिवारी एवं भारती साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने की। अपने संबोधन में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत-2047” के संकल्प से जुड़ा जनभागीदारी का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। अभियान के सह संयोजक मनोज तिवारी ने “हर घर तिरंगा” अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। बैठक में आगामी दिनों में बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय शुक्ला, पार्षद प्रदीप सेन, स्मिता दौड़के, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय सेन, मंडल महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजय साहू एवं शैलेंद्र सक्सेना, मंडल मंत्री नैन टंडन एवं गायत्री राठौर, आईटी सेल प्रभारी कैलाश चतुर्वेदी, सोशल मीडिया सह प्रभारी पी. किशोर कुमार सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन भारत माता के जयघोष और “हर घर तिरंगा” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सहभागिता ने बैठक को सफल एवं प्रेरणादायी बना दिया।
Subscribe to my channel


