ब्रेकिंग न्यूज़

एक शाम भिलाई के नाम’ में शामिल हुए भाजपा नेता कन्हैया सोनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कला मंदिर, सेक्टर-6 में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘एक शाम भिलाई के नाम’ में भाजपा नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन साजिद भाई एवं आरिफ भाई द्वारा किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, कलाकारों, संगीत प्रेमियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मधुर गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे आयोजन के दौरान कला मंदिर का वातावरण संगीत और उत्साह से सराबोर रहा। इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भिलाई की सामाजिक एकता, भाईचारे और सौहार्द की पहचान को मजबूत करते हैं। संगीत ऐसा माध्यम है, जो जाति, धर्म और भाषा की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को एक सूत्र में जोड़ता है।उन्होंने सफल आयोजन के लिए साजिद भाई एवं आरिफ भाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा कार्यक्रम में शामिल सभी कलाकारों, आयोजकों और उपस्थित नागरिकों का अभिनंदन किया।

Related Articles

Back to top button