उच्च शिक्षा के लिए अन्वी गणवीर को मिला ₹20 हजार का आर्थिक सहयोग
डॉ. आंबेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी का 'पे बैक टू दि सोसायटी' मिशन लगातार जारी

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। दुर्ग। डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के प्रेरक संदेश “पे बैक टू दि सोसायटी” को आत्मसात करते हुए डॉ. आंबेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 4 अगस्त 2026 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्रा अन्वी गणवीर को उच्च शिक्षा के लिए 20 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष अजय गणवीर ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का मानना था कि “शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे पीने के बाद एक अज्ञानी भी दहाड़ने लगता है।” इसी विचार को समाज में साकार करने के उद्देश्य से सोसायटी आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को जोड़कर जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मित्र सोसायटी समाज में शैक्षणिक जागरूकता और आर्थिक सहयोग के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक एवं क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी दानदाता सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। सहयोग राशि का चेक प्रदान करने के दौरान सुभाष बंसोडकर, किरण सुखदेवे, संजय मेश्राम सहित डॉ. आंबेडकर शिक्षा मित्र सोसायटी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


