रायपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक संपन्न….प्रबुद्ध जन सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति, संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/दीपक कुमार

छत्तीसगढ़/रायपुर। रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर संभाग प्रभारी एवं पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री अशोक सिन्हा, दुर्ग संभाग के सह प्रभारी नरोत्तम साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैया सोनी सहित प्रदेश पदाधिकारी,
रायपुर संभाग के छह जिलों के जिला संगठन प्रभारी, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग के प्रबुद्ध जन सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करना तथा उसके सफल आयोजन के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण करना रहा। इस दौरान सम्मेलन को प्रभावी एवं भव्य बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान, संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा समाज के प्रबुद्धजनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन की सफलता के लिए सभी जिलों में सक्रिय जनसंपर्क, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदार भूमिका पर जोर देते हुए तय रणनीति के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया।
Subscribe to my channel


