ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु की 73वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

अनिता मिश्रा। विशेष संवादाता

भिलाई। अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु चौक, केम्प-1 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भिलाई तेलुगु समाज के तत्वावधान में अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु की 73वीं पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव बी. तुलसी राव द्वारा अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात समाज के कोषाध्यक्ष पी. मुरहरी एवं के. जोगय्या ने महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। भिलाई तेलुगु समाज के अध्यक्ष बी. जोगाराव ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश को अलग राज्य बनाने के लिए श्रीरामुलु जी ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसकी कुर्बानी को समाज सदैव स्मरण करता रहेगा।छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंघ के महासचिव बी. तुलसी राव ने कहा कि पोट्टी श्रीरामुलु स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महात्मा गांधी के साथ साबरमती आश्रम में रहे तथा आज़ादी के बाद हरिजन एवं आदिवासियों को मंदिर प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आंध्र प्रदेश राज्य निर्माण के लिए 58 दिनों तक अमरण अनशन किया। अभ्युदय आंध्र हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य एम. बाबुराव ने कहा कि पोट्टी श्रीरामुलु एक गरीब परिवार में जन्मे, लेकिन बचपन से ही देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस. भास्कर राव, महासचिव वाई. भास्कर राव, उपाध्यक्ष कन्नम राजेन्द्र, मीडिया प्रभारी आर. एन. रामाराव, संस्कृत प्रभारी पी. महेश राव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा “अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु अमर रहें” के नारे लगाए।

Deepak

Related Articles

Back to top button