भिलाई: सुपेला में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सुगत बौद्ध विहार, अंबेडकर नगर सुपेला में सुगत बौद्ध विहार समिति एवं विशाखा बौद्ध महिला मंडल द्वारा डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा करुणामय तथागत गौतम बुद्ध एवं बाबासाहेब अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात सामूहिक रूप से त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया।इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में डॉ. उदय कुमार (सीएमओ, सेक्टर-9 हॉस्पिटल), श्रीमती प्रेरणा धाबर्डे (बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री), सेवानिवृत्त जज श्री संजय शेन्द्रे, समाजसेवी अनिल मेश्राम तथा पूर्व अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा नरेंद्र खोबरागड़े उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.ओ. सिरसाट ने की, जिन्होंने स्वागत भाषण दिया, जबकि श्रीमती विद्या बौद्ध ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन आयुष्मान गोपीचंद खोबरागड़े ने किया। इस दौरान बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर केक काटकर भी समारोह मनाया गया। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया और पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के पश्चात तथागत म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी।
Subscribe to my channel


