ब्रेकिंग न्यूज़

तरुण परगनिहा बने कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने सौंपा नियुक्ति पत्र, समाज में खुशी की लहर

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग । समाज सेवा एवं जनहित कार्यों में सक्रिय युवा नेता तरुण परगनिहा को अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद विजय बघेल द्वारा औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान कर की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल ने कहा कि तरुण परगनिहा ने समाज और संगठन के लिए निरंतर समर्पण के साथ कार्य किया है। उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे युवाओं को संगठित कर समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष तरुण परगनिहा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गर्व का विषय है और वे समाज के उत्थान, युवा सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से कूर्मि समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मोर्जध्वज चंद्राकर, मन्नू लाल परगनिहा, लता ऋषि चंद्राकर, ईश्वरी वर्मा, पुष्पराज देशमुख, डागेश्वर परगनिहा, कमलेश कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button