ब्रेकिंग न्यूज़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राजनीति करने वालों पर युवा मोर्चा का प्रहार विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब – सौरभ जायसवाल

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक को रोकने और राजनीति का विषय बनाने की कोशिश कर विपक्ष ने अपना दोहरा चरित्र उजागर कर दिया है। सौरभ जायसवाल ने कहा कि जब देश की आधी आबादी को उनका अधिकार देने की बात आती है, तब विपक्ष एकजुट होकर विकास की राह में बाधा डालता है। उनके अनुसार, नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के चलते वर्षों तक इस बिल को लंबित रखता रहा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब देश की महिलाएं और युवा जागरूक हो चुके हैं और उनके अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को ‘राष्ट्र निर्माता’ का सम्मान मिला है, जबकि विपक्ष ने उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में देखा। सौरभ जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा आने वाले समय में घर-घर जाकर विपक्ष के इस कथित महिला विरोधी रवैये को उजागर करेगा और नारी शक्ति के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button