भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रथम परिचयात्मक एवं परीक्षात्मक बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

भिलाई/धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और ओबीसी समाज के बीच पार्टी की पहुंच को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला धमतरी की प्रथम परिचयात्मक एवं परीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) एवं जिला संगठन प्रभारी कन्हैया सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए कन्हैया सोनी ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं तथा ओबीसी समाज के बीच भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से होती है, इसलिए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाते हुए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान भी किया। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बेस, ओबीसी मोर्चा रायपुर संभाग के सह प्रभारी नरोत्तम साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमचंद साहू, जिला महामंत्री जितेंद्र पटेल, धीरेंद्र साहू, भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी गौतम लक्ष्मण सहित जिले एवं मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा ओबीसी समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


