भिलाई में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। डॉ. बाबासाहेब बुद्धिस्ट सांस्कृतिक समिति, धम्म भूमि हाउसिंग बोर्ड, कालीबाड़ी चौक, औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह छोटू भैया, समाजसेवी श्री सारंग हूमणे (बिलासपुर), डॉ. उदय धाबर्डे (सीएमओ, सेक्टर-9 हॉस्पिटल), श्री सुनील रामटेके (राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएसयू) एवं श्रीमती प्रेरणा धाबर्डे (बॉलीवुड अभिनेत्री) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के वैश्विक स्तर पर किए गए कार्यों और उनके विचारों को आमजन तक पहुंचाया। उद्बोधन के पश्चात पूजनीय भंते शील रत्न बोधी द्वारा धम्म देशना दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक संदेश से प्रेरित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं पढ़ाई में मेरिट प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नवनिर्वाचित महिला समिति का शपथ ग्रहण समारोह रहा, जिसका संपूर्ण संचालन महिलाओं द्वारा किया गया, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। आयोजन को सफल बनाने में धम्मभूमि बुद्ध विहार के अध्यक्ष श्री डिलेन्द्र नागदेवे, सचिव राजेश कांबले, महिला समिति की अध्यक्ष अर्चना गजबे एवं सचिव मेघा कामले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा अशोक धवले, संदीप चौरे एवं राजेश बंजारी द्वारा संयोजित की गई।
Subscribe to my channel


