ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में ICAI का पीयर रिव्यू पर एक दिवसीय प्रशिक्षण, 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की भिलाई शाखा (CIRC) द्वारा पीयर रिव्यू बोर्ड के तत्वावधान में “वन डे ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन पीयर रिव्यू” का आयोजन ICAI भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए सुखदेव राठी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने पीयर रिव्यू के महत्व और प्रोफेशनल क्वालिटी एन्हांसमेंट में इसकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीयर रिव्यू से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों—रैशनल एवं महत्व, रिव्यू प्रोसीजर एवं रिपोर्टिंग, AQMM की भूमिका, तकनीकी एवं प्रोफेशनल स्टैंडर्ड्स का अनुपालन, क्वालिटी कंट्रोल फ्रेमवर्क, एथिकल स्टैंडर्ड्स तथा ऑडिट डॉक्यूमेंटेशन—पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए अनघ गुप्ता एवं सीए शशि गुप्ता ने अपने अनुभव और ज्ञान साझा करते हुए प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक सीए अभय छाजेड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर भिलाई शाखा के पूर्व अध्यक्षगण—सीए प्रदीप पाल, सीए मिनेष जैन, सीए नितिन रूंगटा, सीए पदम बराड़िया, सीए जवेरी लाल जैन एवं सीए राजेश बाफना की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कोषाध्यक्ष सीए प्रभजीत सिंह जग्गी एवं सीआईसीएएसए चेयरमैन सीए तलविंदर सैनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सीए मुस्कान बख्तियार द्वारा किया गया, जबकि अंत में शाखा सचिव सीए प्रतीक अग्रवाल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सदस्यों के लिए ज्ञानवर्धक रहा और व्यावसायिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।

 

Related Articles

Back to top button