एनएसपीसीएल की सौगात: भिलाई-चरौदा निगम को CSR से 74 लाख सफाई-स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई-चरौदा। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा को एन.एस.पी.सी.एल. (NSPCL) की ओर से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) मद के तहत 74 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि से सफाई, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्यों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी की गई है, जिससे नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। निगम कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एन.एस.पी.सी.एल. के मुख्य महाप्रबंधक श्री नील कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान CSR मद से प्राप्त राशि से खरीदे गए उपकरणों का उद्घाटन किया गया। प्राप्त राशि से निगम ने 20 इंसीनेरेटर मशीन, 20 सेनेटरी नेपकिन मशीन, 11 आरओ मशीन, 1 टिप्पर वाहन तथा 2 मोबाइल टॉयलेट की खरीदी की है। इन संसाधनों के माध्यम से शहर में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री कोसरे ने कहा कि निगम द्वारा जनहित में भेजे गए प्रस्तावों पर एन.एस.पी.सी.एल. हमेशा सकारात्मक सहयोग करता रहा है। उनके द्वारा किए गए कार्य लंबे समय तक जन उपयोगी साबित होंगे। वहीं, एन.एस.पी.सी.एल. के मुख्य महाप्रबंधक श्री नील कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि निगम की ओर से ई-लाइब्रेरी शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है, जिसे पूरा करने के लिए एन.एस.पी.सी.एल. हर संभव सहयोग करेगा। कार्यक्रम में डीजीएम परिमल सिन्हा, महापौर कोसरे, निगम आयुक्त दशरथ राजपूत एवं सहायक अभियंता हेमंत साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


