ब्रेकिंग न्यूज़

बस्तर के “इनोवेशन महाकुंभ” के लिए कलेक्टर को सौंपा गया निमंत्रण युवाओं को मिलेगा नवाचार का मंच, दुर्ग में भी आयोजन की तैयारी

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। बस्तर क्षेत्र में 4 व 5 मई को आयोजित होने जा रहे “इनोवेशन महाकुंभ” के संबंध में अजय भसीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधीश महोदय से सौजन्य भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक निमंत्रण प्रदान किया। इस अवसर पर महामंत्री अजय भसीन ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य तथा इससे स्थानीय युवाओं, विद्यार्थियों एवं उद्यमियों को होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। जिलाधीश महोदय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार आधारित कार्यक्रम युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं और क्षेत्र में उद्यमिता को बढ़ावा देते हैं। अजय भसीन ने आगे बताया कि आगामी दो माह के भीतर दुर्ग जिले में भी इसी प्रकार का “इनोवेशन महाकुंभ” आयोजित करने की योजना है। उन्होंने प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि अधिक से अधिक युवा इस पहल से लाभान्वित हो सकें। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश महोदय का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होगा और क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल में अजय भसीन के साथ शंकर सचदेव, गौरव मोंगिया, चिन्ना राव, मनोहर कृष्णानी, विकास जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button