ब्रेकिंग न्यूज़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में भाजयुमो भिलाई का प्रदर्शन, कांग्रेस का पुतला दहन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। यह प्रदर्शन भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा भिलाई जिला संगठन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस ने लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ का विरोध कर महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों में बाधा डालने का काम किया है। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना एक ऐतिहासिक निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विरोध कर महिलाओं के हितों के साथ विश्वासघात किया है।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर महिलाओं की प्रगति में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाया और इसे उनकी “महिला विरोधी मानसिकता” बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर जन-आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला महामंत्री अमित राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शुभम चिंचोलकर, सौरभ चटर्जी, तुषार देवांगन, प्रवीण यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, जिला मंत्री अर्पणा मुखर्जी, नितेश सिंह, अखिलेश सिंह, सिद्धार्थ रावत, माही तिवारी, समीक्षा दीपशिखा, जिला कार्यालय प्रभारी नरेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, चंदन यादव, अनुराग मार्कंडेय, संदीप पाली, भास्कर राव, मनीष, भोला कुंभकार, राजेश यादव, जिला कार्यालय मंत्री बसन्त राजपूत, मंडल महामंत्री अर्पित तिवारी, राज मिश्र, सतबीर सिंह, नीतीश राय सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Related Articles

Back to top button