नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा की महिला पदयात्रा, विपक्ष के विरोध पर जताया आक्रोश
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के विरोध में “जन आक्रोश महिला पद यात्रा” का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का नेतृत्व मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने किया। पदयात्रा का शुभारम्भ दुर्गा मन्दिर से हुआ,
जहां मुख्य अतिथि जिला मंत्री विजय लक्ष्मी कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं एवं भाजपा के झंडे लेकर चलती रहीं। यात्रा का समापन गन्ना समिति कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी कश्यप ने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं के साथ छल किया है, लेकिन अब देश की आधी आबादी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है और विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देगी। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि विपक्षी दलों की मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है, जबकि भाजपा ने सदैव मातृशक्ति का सम्मान किया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेन्द्र सिंह गौर ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में महिलाओं की अनदेखी संभव नहीं है और देश के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलना जरूरी है। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी सोलंकी ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। वहीं महिला मोर्चा जिला मंत्री प्रियंका पुंढीर और नीलम सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिवा सोलंकी, निदा खान, हिमानी मौर्य, प्रधान पूनम बघेल, मणि गांधी, प्रिया कश्यप, आशा साहू, नेहा चौहान, कुमकुम बघेल, लवली सोलंकी, दिव्यांशी राजपूत, मधु अहेरिया, दीपिका, नंदिनी साहू सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Subscribe to my channel