
दुर्ग/भिलाई। लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भिलाई द्वारा एमएसएमई प्रायोजित कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के समापन एवं “उद्यमी महिला सम्मान दिवस” का आयोजन होटल राजरानी में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती गीता वर्मा के मार्गदर्शन एवं इकाई अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सी.पी. दुबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम सिंघानिया, प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती गीता वर्मा, एमएसएमई के एडिशनल डायरेक्टर श्री योगेश कुमार, साइबर क्राइम दुर्ग संभाग से डॉ. संकल्प राय, बीडीएस कॉलेज की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर, प्रदेश मीडिया प्रभारी नीता मैम, कार्यकारिणी सदस्य टीना सातपुते एवं सरोजनी पाणिग्रही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. संकल्प राय ने महिलाओं को साइबर क्राइम से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। वहीं, एमएसएमई के एडिशनल डायरेक्टर श्री योगेश कुमार ने महिला उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती सी.पी. दुबे, श्री ओम सिंघानिया एवं श्रीमती गीता वर्मा ने कंप्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इकाई अध्यक्ष श्रीमती रश्मि वर्मा ने बताया कि 30 महिलाओं ने कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे वे अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाने में सक्षम होंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “स्वदेशी अड्डा” रहा, जहां महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित शुद्ध एवं स्वदेशी उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल की गई। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शुभालक्ष्मी शेखरन (सुपेला), इकाई अध्यक्ष जया शाह, मीडिया प्रभारी माधुरी पाराशर, बेंजू गुप्ता, प्रतिमा पारधी, सुनैना थानथराटे, महिला चेंबर अध्यक्ष सुमन कनौजे, महामंत्री सविता शर्मा सहित प्रीति बग्गा, पदमा गज्बे, पूनम मिश्रा, ऋतु शुक्ला, नर्मदा, जैना सुमन शर्मा, रूमी, बुद्धेश्वरी, टुमेश्वरी, रंजना, रंजीता, हेमलता, सुनीता सिन्हा, कुसुम, उमा पाल सहित 100 से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं। महामंत्री श्रीमती सुनीता सोनी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। जानकारी: श्रीमती रश्मि वर्मा, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती महिला इकाई दी।
Subscribe to my channel


