ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में कांग्रेस की बूथ सशक्तिकरण बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ‘बूथ प्रबंधन एवं संगठन सृजन’ अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 01, जुनवानी खमरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।बैठक में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानाला सुपेला के अध्यक्ष श्री नरसिंहनाथ सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए मुकेश चंद्राकर ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी जीत की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर घर तक पहुंचकर जनहित के मुद्दों को उठाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंहनाथ ने कहा कि संगठन का विस्तार नए और पुराने कार्यकर्ताओं के समन्वय से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बैठक में जी. राजू, मो. रफीक खान, आनंद डोंगरे, हीरा शंकर साहू, दीपक भाटिया, रविंद्र सिंह, अली हुसैन सिद्दीकी, मनीष शुक्ला, गोविंद कोसले, महेंद्र साहू, छगन साहू, भानु प्रताप, विजय चौबे, वीणा देश लहरे सहित खमरिया जुनवानी के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button