ब्रेकिंग न्यूज़

बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को विधायक ललित चंद्राकर की शुभकामनाएं, बोले— परिश्रम का मिला सम्मान

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विधायक श्री चंद्राकर ने अपने संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। उन्होंने कहा, “10वीं-12वीं में सफल हुए सभी बेटे-बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है, जिसमें आपके माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन भी शामिल है। आप सभी देश और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य हैं। अपने लक्ष्य तय कर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी।” उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया जिनका परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आया। उन्होंने कहा, “निराश होने की आवश्यकता नहीं है। असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। आत्मविश्वास के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता निश्चित मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा पूरक परीक्षा और करियर मार्गदर्शन की व्यवस्था भी उपलब्ध है।” विधायक ने इस अवसर पर अभिभावकों और शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में उनका त्याग और समर्पण अहम भूमिका निभाता है।उन्होंने जिले के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष बधाई देते हुए कहा कि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंत में श्री चंद्राकर ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी की कामना की।

Related Articles

Back to top button