ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में चिट्टा तस्करी का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने “ऑपरेशन विश्वास” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार में संलिप्त एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोग चिट्टा (हेरोइन) का सेवन और विक्रय कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 21.18 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 1,69,440 रुपये), 65,000 रुपये नकद और 6 मोबाइल फोन (लगभग 1,50,000 रुपये) सहित कुल 3,84,400 रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। इसके अलावा एल्युमिनियम फॉइल, जले हुए नोट और लाइटर भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में हरजिंदर सिंह (23) निवासी न्यू खुर्सीपार, मोन्टी अरोरा (32) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल, सूरज कुमार लोहार (31) निवासी राजनांदगांव, नवजोत सिंह (26) निवासी सेक्टर-4 भिलाई और ईशा कौर (23) निवासी केम्प-1 भिलाई शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 57/2026 के तहत धारा 8, 21 NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही संगठित अपराध की धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध आर्थिक लाभ के लिए नशीले पदार्थों का संग्रहण और विक्रय कर रहे थे। दुर्ग पुलिस ने इस कार्रवाई में शामिल टीम की सराहना करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाया जा सके।

Related Articles

Back to top button