ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी आत्मानंद छावनी के विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

छावनी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छावनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम इस वर्ष के शानदार परीक्षा परिणामों में साफ नजर आया। कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) में कु. आयुषी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 10वीं में कु. दिव्या वर्मा ने 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। कक्षा 8वीं में कु. आर. नेहा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि कक्षा 5वीं में कु. सौम्या कुर्रे ने 98.5 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय का परचम लहराया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्राचार्य श्रीमती शीला फ्रांसिस, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

Related Articles

Back to top button