ब्रेकिंग न्यूज़

देश की तरक्की के आधार स्तंभ मजदूर—दुर्ग में एनएचआरसीसीबी का विशेष कार्यक्रम

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो (एन एच आर सी सी बी) टीम भिलाई-दुर्ग द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मजदूर दिवस) के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा। यह आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार जी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. जतिंदर पाल सिंह जी के निर्देशानुसार, संभागीय अध्यक्ष श्री जगमोहन सोनी जी के मार्गदर्शन में तथा दुर्ग-भिलाई जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा एवं उपाध्यक्ष रविशंकर माहेश्वरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि मजदूर देश की प्रगति और विकास की रीढ़ हैं। उन्होंने श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमिकों के परिश्रम से ही समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें बताया गया कि वे किस प्रकार अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। साथ ही श्रमिकों के बीच आपसी सहयोग, एकजुटता और संगठित रहने का संदेश भी दिया गया। अंत में सभी श्रमिकों को जलपान कराया गया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button