ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा द्वारा जिला स्तरीय मजदूर दिवस का आयोजन संपन्न

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संवाद प्रमुख एवं मानपुर-मोहला प्रभारी श्री शारदा प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला मोहला-मानपुर-चौकी में भाजपा का जिला स्तरीय मजदूर दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश संवाद प्रमुख एवं जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रभारी श्री शारदा प्रसाद गुप्ता एवं भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अनिल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में श्री शारदा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धियों को श्रमिक भाइयों तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है, जहां पहले लगभग 6 एम्स थे, वहीं आज उनकी संख्या बढ़कर 26 हो गई है तथा मेडिकल कॉलेजों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों लोगों को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को आवास मिला है, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता की दिशा में बड़ा परिवर्तन आया है। सरकार ने श्रमिकों के लिए बीमा योजनाएं लागू की हैं और उनके हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा ने अपने संबोधन में मजदूरों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा करने पर जोर दिया। वहीं श्री अनिल सिंह ने श्रमिक हितों के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमेश हिडामे, जिला महामंत्री नरसिंह भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन, अंबर जोशी, सुरेखा मंडावी, गजेन्द्र पुरामे, लखन कलामे, मनोज नेताम, सनानंद तारम, संदीप साहू, झनक सोनवानी, कृष्णा यादव, विक्रांत निकोशे, दिलीप कौशिक, नरेश मेश्राम सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिकों को गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गीतम यादव, लक्की यादव, धंजु नांगवंशी, तरूण नेताम, खेमचंद कुंजाम, रोहित कोठारी, श्यामशाय यादव, रवि साहू, आलोक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button