शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल: दुर्ग के 11 स्कूल बन रहे स्मार्ट, अगले सत्र से डिजिटल क्लास में पढ़ेंगे बच्चे
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। शिक्षा के क्षेत्र में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। क्षेत्र के 21 शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित की जा रही है,
जिनमें से 11 स्कूलों को पूर्णतः स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। आगामी सत्र से इन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, इंटरनेट और डिजिटल कंटेंट के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्राप्त करेंगे। कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि उरला, तितुरडीह और शक्तिनगर स्थित शासकीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और स्मार्ट स्कूल तेजी से तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग डिजिटल तकनीक आधारित आधुनिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और भविष्य उन्मुख शिक्षा मिल सके।सरकार का लक्ष्य शासकीय विद्यालयों को संसाधन, वातावरण और अधोसंरचना के मामले में निजी स्कूलों के समकक्ष विकसित करना है, ताकि हर वर्ग के बच्चों को समान अवसर मिल सके। प्रिंट रिच वातावरण से बढ़ेगी सीखने की रुचि स्मार्ट स्कूलों में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कक्षाओं और परिसर की दीवारों पर आकर्षक व ज्ञानवर्धक “प्रिंट रिच वातावरण” तैयार किया गया है। इसमें विषयवार जानकारी, चार्ट, चित्र, सूत्र, मानचित्र और प्रेरणादायक संदेश शामिल हैं।प्राइमरी स्कूलों में छोटे बच्चों के स्तर के अनुरूप चित्र बनाए गए हैं, जबकि हाई स्कूलों में प्रैक्टिकल आधारित सामग्री को दर्शाया गया है। यह वातावरण बच्चों को निरंतर सीखने के लिए प्रेरित करेगा और उनकी समझ व रचनात्मकता को बढ़ाएगा।
Subscribe to my channel


