सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत: विधायक ललित चंद्राकर सख्त, बोले—लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की समस्याओं का करें त्वरित समाधान
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सुशासन को जमीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार 2026 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ 1 मई से हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 10 जून तक चलने वाले इस अभियान का लक्ष्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम कर पारदर्शी, त्वरित और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करना है। शुभारंभ के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने क्षेत्र के सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को पूरी गंभीरता से लिया जाए और आम जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा, “सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। अधिकारी फील्ड में जाकर लोगों की शिकायतें, मांगें और सुझाव सुनें। समस्याओं को तुरंत संबंधित विभाग तक पहुंचाकर समाधान की प्रक्रिया शुरू करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं बिना संकोच अधिकारियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, यही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
Subscribe to my channel


