ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में सियान सदन का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल ने किया उद्घाटन

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। मदर टेरेसा जन कल्याण समिति, वार्ड क्रमांक 31, कैम्प 1 के तत्वावधान में सियान सदन का भव्य उद्घाटन दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्या मशीन मक्कड़ एवं प्रियंका भोला साहु (पार्षद) शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सिंह वाजवा ने की। इस अवसर पर दिव्या भसीन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वार्ड क्रमांक 31 में सियान सदन का निर्माण क्षेत्र के बुजुर्गों के लिए एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह सदन बुजुर्गों को एक साथ बैठकर अपने अनुभव साझा करने और सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने इस पहल के लिए समिति और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने स्व. विधारतन भसीन जी के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से यह कार्य पहले ही पूर्ण हो सकता था, लेकिन अब यह सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए संघर्ष आवश्यक होता है और क्षेत्र के बुजुर्गों ने यह साबित कर दिखाया है। श्री बघेल ने सियान सदन के निर्माण में भोला साहु के विशेष योगदान की सराहना की और आश्वासन दिया कि बुजुर्गों की सुविधाओं से जुड़े सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं गर्मी को देखते हुए विशिष्ट अतिथि दिव्या भसीन ने तत्काल कूलर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अमर सिंह वाजवा, उपाध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, सचिव मुखदेव प्रसाद, कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित सामूराम चौहान, रामजनम प्रजापति, सुरेश विश्वकर्मा, चमरु राम ठाकुर, मुंशी पंडित, जगन्नाथ चौहान, विश्वर यादव, कमल शर्मा, विराई प्रसाद, दन्तीराव, पुन्नवासी, मंसाराम धनकर एवं सेवक राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button