ब्रेकिंग न्यूज़

रमाई’ फिल्म में दिखा त्याग और संघर्ष, सांसद बघेल ने की जमकर तारीफ

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ में निर्मित बाॅलीवुड हिन्दी ऐतिहासिक फिल्म “रमाई” का विशेष प्रदर्शन आज चंद्रा मोर्या टॉकीज़ में प्रातः 9 बजे आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल अपने सहयोगियों के साथ उपस्थित रहे और फिल्म के कलाकारों के साथ बैठकर फिल्म का अवलोकन किया।

फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में प्रेरणा धाबर्डे, डॉ. उदय, ओमकार दास मानिकपुरी (नत्था), रज़ा मुराद है।निर्माता कृष्णा चौहान जी है फ़िल्म के निर्देशक एवं लेखक कबीर दा, है।म्यूजिक दिनेश अर्जुन द्वारा तैयार किया गया है। सांसद विजय बघेल ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की विश्व व्यापी छवि के पीछे उनकी पत्नी के अनछुए अनदेखे पहलुओं को उजागर किया गया है। उनकी धर्मपत्नी रमाई (रमाबाई अम्बेडकर) के त्याग, संघर्ष और समर्पण को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी महान व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके जीवनसाथी का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जिसे इस फिल्म में बखूबी प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में दर्शाया गया है कि किस प्रकार रमाई जी ने विपरीत परिस्थितियों में लकड़ी और गोबर के उपले बेचकर अपने पति की विदेश में शिक्षा के लिए धन जुटाया। ‌क ई। दृश्यों में सांसद महोदय भावुक भी हो गये।डॉ. अम्बेडकर के बैरिस्टर बनकर विदेश से लौटने के बाद समाज सुधार हेतु किए गए उनके संघर्ष, बहिष्कृत समाज के अधिकारों के लिए आंदोलन तथा समानता और न्याय की लड़ाई को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही फिल्म में 8 घंटे कार्य दिवस, महिला-पुरुष समान वेतन, पानी के अधिकार एवं स्वतंत्र मतदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। यह फिल्म समाज में व्याप्त भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध एक सशक्त संदेश देती है। अंत में सांसद श्री बघेल ने कहा कि “रमाई” फिल्म समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है और इसे सभी को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों एवं निर्माण टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद विजय बघेल ने ‌ इस महिला प्रधान ऐतिहासिक प्रेरणादाई फिल्म को छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल संग देखने तथा ‌ छत्तीसगढ़ में बनी ‌ छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा ही अभिनीत पहली हिन्दी फिल्म को ‌ टैक्स फ्री करने की भी सिफारिश की है

Related Articles

Back to top button