इनोवेशन महाकुंभ में शामिल होने भिलाई चेम्बर का 15 सदस्यीय दल जगदलपुर रवाना, अजय भसीन कर रहे नेतृत्व
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भिलाई का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल इनोवेशन महाकुंभ में सहभागिता के लिए आज जगदलपुर रवाना हुआ। इस दल का नेतृत्व चेम्बर के प्रदेश महामंत्री श्री अजय भसीन कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा के साथ सुनील मिश्रा, शंकर सचदेव, राजेश शर्मा, गौरव मोंगिया, विनय सिंह, दर्शन खटवानी, मनोहर कृष्णानी, निरंकार सिंह, विजय मिश्रा और अमन मिश्रा सहित कुल 15 सदस्य शामिल हैं। महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि यह प्रतिनिधिमंडल महाकुंभ में भाग लेकर नवीन व्यावसायिक नवाचारों, आधुनिक तकनीकों और व्यापार विस्तार के नए आयामों की जानकारी प्राप्त करेगा। साथ ही स्थानीय व्यापारियों के हित में उपयोगी विचारों और अनुभवों को साझा कर क्षेत्रीय व्यापार को नई दिशा देने का प्रयास करेगा। रवाना होने से पूर्व भिलाई चेम्बर के सलाहकार कन्हैया सोनी, उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जे.पी. गुप्ता, विकास जायसवाल, सरोजनी पाणिग्रही, सुमन कनोजे, टीना सातपुते, शंकर देवांगन, महेश बंसल, रश्मि वर्मा, सुनीता सोनी, माधुरी पराशर, पूजा वर्मा और राकेश मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं देते हुए गर्मजोशी से विदाई दी।इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहभागिता व्यापारिक उन्नति और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। चेम्बर का यह प्रयास प्रदेश के व्यापारियों को नई सोच, नई तकनीक और नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इसकी जानकारी शंकर सचदेव ने दी।
Subscribe to my channel


