ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद के हाथों भूमिपूजन, अरसनारा को मिली विकास की सौगात

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई/पाटन। ग्राम अरसनारा में सीसी रोड, नाली निर्माण एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, दरबारमोखाली मंडल अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश साहू सहित कई जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच खिलेश्वरी साहू के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सांसद विजय बघेल का विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। रानी बंछोर ने सांसद निधि से हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गांव में लगातार विकास हो रहा है। वहीं कमलेश वर्मा ने कहा कि पाटन विधानसभा में भाजपा विधायक नहीं होने के बावजूद विकास कार्यों की गति बनी हुई है। मुख्य अतिथि विजय बघेल ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के हित में सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और विकास की दिशा में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए पाटन क्षेत्र में निरंतर विकास का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व सरपंच हरिशंकर साहू ने किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी सोनू साहू, उपसरपंच जय प्रकाश साहू सहित पंचगण, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button