ब्रेकिंग न्यूज़
विधायक ईश्वर साहू ने ग्राम पंचायत ढाप में किया भूमिपूजन, लाखों के विकास कार्यों की शुरुआत
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

साजा। ग्राम पंचायत ढाप में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन साजा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू द्वारा किया गया। इस दौरान अटल समरसता भवन निर्माण के लिए 19.39 लाख रुपये, निर्मला घाट के लिए 2.60 लाख रुपये तथा बोर पंप स्थापना के लिए 2.00 लाख रुपये की लागत से कार्यों की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जितेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, केशव पटेल, महामंत्री लेखपाल यदू, हरकचंद जैन, सूरज राजपूत, विधायक प्रतिनिधि नेतराम साहू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप जंघेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच रमतीला जंघेल, उपसरपंच सागर जंघेल, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की।
Subscribe to my channel


