ब्रेकिंग न्यूज़

नगरिया-हसनपुर रोड के गड्ढों में पलटा ई-रिक्शा, महिला का हाथ टूटा

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

न्यौली। मानपुर नगरिया क्षेत्र में न्यौली-हसनपुर रोड की बदहाल स्थिति एक बार फिर हादसे का कारण बन गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में महिला का हाथ टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। सड़क में गड्ढों की वजह से ई-रिक्शा और टेंपो अक्सर पलट जाते हैं, जिससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button